नई दिल्ली, जून 22 -- वैसे तो दसी तरीके से सैंडविच तवे पर ही तैयार हो जाते हैं। लेकिन अगर आप कुरकुरा सैंडविच खाना चाहते हैं तो सैंडविच टोस्टर बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें तरह-तरह के सैंडविच आसानी से और फटाफट तैयार हो जाते हैं। टोस्टर में सैंडविच तो अच्छे बन जाते हैं लेकिन इनकी सफाई करना भारी पड़ जाता है। वैसे तो इस्तेमाल के बाद सूखे कपड़े से इसे साफ कर दिया जाता है, लेकिन फिर भी घी, बटर या ब्रेड के कुछ अवशेष रह जाते हैं जिसकी वजह से टोस्टर समय के साथ गंदा दिखने लगता है और बदबू भी आने लगती है। टोस्टर से आ रही गंदी बदबू और चिपकी गंदगी को साफ करने के लिए यहां देखिए तरीका।सैंडविच टोस्टर मिनटों में साफ करने की ट्रिक सैंडविच टोस्टर साफ करने किए एक महिला ने ईजी ट्रिक को शेयर किया है। इसके लिए आपको एक टिशू पेपर और स्प्रे बोतल की जरूरत होगी। इस ट्रिक को...