नई दिल्ली, जुलाई 25 -- Gemini Weekly Horoscope 26 July- 1 August 2026: मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। जो काम कई दिनों से रुके हुए थे, उनमें अब तेजी आ सकती है। परिवार और करीबी लोगों का साथ मिलेगा। अगर किसी काम में मदद की जरूरत है तो बेझिझक बात करें। हर काम अकेले करने की आदत इस बार छोड़ दें। साथ मिलेगा तो काम भी जल्दी पूरे होंगे और मन भी हल्का रहेगा। मंगलवार के बाद थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी। कुछ कामों में देरी हो सकती है। कोई छोटी बात भी आपको परेशान कर सकती है। ऐसे समय में गुस्से में फैसला लेने से बचें। अगर किसी से मनमुटाव हो जाए तो बात को वहीं खत्म करने की कोशिश करें। बेवजह बहस करने से नुकसान आपका ही होगा। बाहर जाना पड़े तो गाड़ी आराम से चलाएं। जल्दबाजी ठीक नहीं रहेगी। शु...