नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Gemini Horoscope Today AAJ KA MITHUN RASHIFAL 19 July 2026, मिथुन राशिफल 19 जुलाई: घर, परिवार और मन की शांति से जुड़ी बातें आज ज्यादा महत्व लेंगी। चंद्रमा का प्रभाव आपको भीतर से व्यवस्थित होना सिखा रहा है। कई दिनों की उलझन के बाद राहत का अहसास हो सकता है, क्योंकि अब कुछ बातें साफ नजर आने लगेंगी। अपने लोगों के बीच समय बिताने का मन बनेगा। परिवार, दोस्त या किसी छोटे मिलन कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है। बुध आपकी राशि में है, इसलिए सोच तेज रहेगी, लेकिन वक्री असर के कारण पुरानी बातों पर दोबारा विचार भी हो सकता है। ऐसे में जो निर्णय लें, उसे लिखकर या जांचकर आगे बढ़ाएं। माता या घर के किसी बड़े से सहयोग मिलने की संभावना है। वाहन, घर की सुविधा, मरम्मत या घरेलू सामान को लेकर कोई योजना बन सकती है। बचत बढ़ाने का...