नई दिल्ली, मई 14 -- Gemini Horoscope Today Aaj ka mithun rashi rashifal, मिथुन राशिफल 15 मई 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आने वाले दिन पहले से थोड़े बेहतर दिखाई दे रहे हैं। जो लोग काफी समय से काम, पैसों या मन की उलझनों को लेकर परेशान चल रहे थे, उन्हें अब धीरे-धीरे राहत महसूस हो सकती है। हालांकि इस समय दिमाग काफी चलता रहेगा। छोटी बात भी मन में बार-बार घूम सकती है। कई बार ऐसा लगेगा कि बिना वजह टेंशन बढ़ रही है। इसलिए खुद को हर बात में ज्यादा उलझाने से बचना होगा।मिथुन राशि का स्वास्थ्य राशिफल- शरीर में रह सकती है सुस्ती इन दिनों जल्दी थकान महसूस हो सकती है। काम करने का मन तो करेगा लेकिन शरीर उतना साथ नहीं देगा। देर रात तक जागना या ठीक से आराम न करना परेशानी बढ़ा सकता है। कुछ लोगों को सिर भारी लग सकता है या नींद ठीक से नहीं आएगी। हालांकि कोई ...