नई दिल्ली, जुलाई 1 -- आपके लिए दिन का पहला हिस्सा लोगों से जुड़ने, बातचीत बढ़ाने और रिश्तों को आगे ले जाने वाला है। सामने वाले की जरूरत समझने पर काम आसान होगा। अगर कोई मुलाकात, साझेदारी की चर्चा या संबंध को नाम देने जैसी बात चल रही है, तो उसके संकेत मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए परिवार या परिचितों के जरिए बातचीत शुरू होने की संभावना है, लेकिन इसे बहुत आगे की गारंटी न मानें। दोपहर के बाद मन थोड़ा भीतर की तरफ जा सकता है। तब निजी बातें, साझा जिम्मेदारियां, भरोसे के सवाल, खर्च या पुराने भावनात्मक मुद्दे ध्यान खींचेंगे। इसलिए दिन बढ़ने पर हर बात खुलकर सबके सामने रखने की जगह चुनिंदा लोगों से ही बात करें। सूर्य आपके व्यक्तित्व को सामने ला रहा है, लेकिन मंगल खर्च और थकान भी बढ़ा सकता है। इस वजह से आप एक समय में बहुत कुछ संभालना चाहेंगे। थोड...