नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Gemini Monthly Horoscope, मिथुन राशिफल: महीने की शुरुआत में ही आपको लगेगा कि पुराने काम पीछा नहीं छोड़ रहे। छोटी-छोटी चीजें- फाइल, कॉल, हेल्थ रूटीन, अधूरे काम- सब एक साथ ध्यान मांगेंगे। कोई भी छोटी चीज अगर आधी छोड़ दी तो वही बाद में दिमाग खाएगी। इसलिए शुरुआत के दिन बस एक काम करें- जो पेंडिंग है, उसे खत्म करें। पहले आधे महीने में थोड़ा स्लो रहना ठीक रहेगा। ज्यादा बाहर भागने या दिखाने से ज्यादा काम अंदर ही अंदर तैयारी करने का है। बीच में थोड़ा रुकना पड़े तो घबराना मत- यही टाइम आपको हल्का करेगा। महीने के आखिर में जैसे ही सूर्य मिथुन में आएगा, चीजें बदलने लगेंगी। एनर्जी वापस आएगी, लोग नोटिस करेंगे और आप खुद भी बोलने के लिए तैयार रहोगे। अंत में कोई एक बातचीत या रिश्ता अहम हो सकता है। अगर पहले से कुछ क्लियर नहीं था, तो अ...