सहरसा, मार्च 31 -- सिमरी बख्तियारपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान पिछड़ा/अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष श्याम कुमार भारती ने वार्ड 15 निवासी मिथलेश कुमार को प्रखंड अध्यक्ष (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) मनोनीत किया। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...