प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह और प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी जेसी एस बोरा ने मंगलवार को तीनों मंडलों के नवंबर 2025 के लिए चयनित 14 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान कर्वी के प्वाइंट्समैन मिथिलेश कुमार सिंह को सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी का पुरस्कार मिला। इनके अलावा श्रीपाल सिंह़, दीपक कुमार यादव, मेवालाल, अशोक कुमार, सुरेन्द्र कुमार मौर्य, निरंजन कुमार, रंजन कुमार, संदीप कुमार, देश दीपक, प्रदीप कुमार मीना, मोहम्मद वसी, विकास कुमार मिश्रा और संजय पांडेय सम्मानित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...