मधुबनी, मार्च 5 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। गुरुवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन की झंझारपुर नगर इकाई की बैठक कोर्ट चौक पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एलएनजे कॉलेज के अध्यक्ष सचिन चौधरी ने की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से झंझारपुर नगर इकाई की नई टीम का गठन किया गया। इसमें रोहित ठाकुर को नगर अध्यक्ष, चंदन कुमार को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार को सचिव, ललित कुमार को महासचिव, गौरव मिश्रा को कोषाध्यक्ष, रामुदगार कुमार को संगठन मंत्री तथा गणेश ठाकुर को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में कुंदन भारती, छोटू सिंह, सिंटू यादव, आशीष चौधरी, कृष्णा पासवान, राहुल कुमार, मोहम्मद असंतुलाह और मोहम्मद जमाल समेत कई छात्र कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...