बेगुसराय, दिसम्बर 31 -- बरौनी। ट्रेनों के घंटों विलंब व रद्द होने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को मिथिला व तिरहुत एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं, बरौनी-बांद्रा तीन घंटे, गंगा सागर नौ घंटे, मौर्य एक्सप्रेस सात घंटे, गरीब रथ छह घंटे, बलिया-सियालदह चार घंटे विलंब से बरौनी जंक्शन पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...