बेगुसराय, फरवरी 25 -- मंझौल। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य महेशवाड़ा निवासी विजय कुमार के पिता हरिबल्लभ सिंह के निधन पर शिक्षाविदों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। हरि बल्लभ सिंह का निधन 21 फरवरी को पटना में हुआ था। 22 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार महेशवाड़ा में बूढ़ी गंडक नदी के तट पर किया गया। सीनेट सदस्य विजय कुमार ने पिता को मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे तीन पुत्रों एवं दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी, डॉ.सुरेश राय, आरसीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कमलेश कुमार, एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो.अवधेश कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो. सत्यनारायण पासवान, प्रो.अशोक सिंह समेत अन्य शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...