मधुबनी, फरवरी 27 -- Mithila News: बिहार के मिथिला क्षेत्र में लगभग साढ़े 3 हजार साल पुराने प्राचीन शहर की खोज की जाएगी। मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ में पुरातत्विक उत्खनन को मंजूरी मिल गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने यह निर्णय लिया है। बलिराजगढ़ प्रसिद्ध पुरातत्विक स्थल है, जिसे एएसआई ने संरक्षित कर रखा है। पटना सर्किल के सुपरिटेंडेंट आर्कियोलोजिस्ट डॉ. हरिओम शरण के निर्देशन में यह उत्खनन कराया जाएगा। इससे मिथिला की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत सामने आएगी। बलिराजगढ़ का जुड़ाव रामायण काल से माना जाता है। बिहार के विशालतम पुरातात्विक स्थल बलिराजगढ़ के उत्खनन के लिए दशकों से मांग की जा रही थी। इन्टैक बिहार स्टेट के सह-संचालक एवं पुरातत्वविद् डॉ. शिव कुमार मिश्र ने बताया कि बलिराजगढ़ के पुरातात्विक उत्खनन से धरती के गर्भ में छिपी मिथिला की...