बोकारो, फरवरी 7 -- बोकारो,प्रतिनिधि। मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल, बोकारो में शनिवार को वार्षिक स्कूल फेस्ट सह पिकनिक का भव्य एवं सफल आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें आपसी सहयोग, सौहार्द और सृजनात्मकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। गीत, नृत्य, नाटिका व विभिन्न प्रतिभा प्रदर्शनों के माध्यम से छात्रों ने अपनी कला और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के सचिव दिलीप कुमार झा व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार की उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों...