सीतामढ़ी, मार्च 19 -- मिथिला जोन अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता: दरभंगा ने 10 विकेट से सीतामढ़ी को हराया सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में बुधवार को बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर 23 वर्ग के मिथिला जोन का मैच दरभंगा बनाम सीतामढ़ी के बीच खेला गया, जिसमें दरभंगा की टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले दरभंगा ने टॉसजीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही सीतामढ़ी की टीम ने शर्मनाक बैटिंग करते हुए मात्र 45 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आलोक के 10 रन वैभव 7 रन व प्रियांशु 7 रन के बदौलत 20.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 45 रन बनाया। दरभंगा की तरफ से सर्वाधिक अंकित व मनीष ने 3-3 विकेट तथा मणिकांत ने 2 विकेट लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा की तरफ से अंकित 17 तथा नवीन 18 नाबाद रन बनाया। दरभंगा के अंकित चौधरी को...