मधुबनी, सितम्बर 4 -- रहिका,निसं। मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयकर आयुक्त पुणे राकेश कुमार झा आइआरएस चित्राक्षर संस्था की संस्थापिका डा. अरुणा झा, लनामिवि की पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. इन्द्रा झा और पीसी झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने सभी अतिथियों का मिथिला की पारंपरिक पाग-डोपटा भेंट कर स्वागत किया। छात्राओं ने मंगल गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर संस्थान की तीनों पद्मश्री आचार्य पद्मश्री बौआ देवी, पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवन पासवान, उप निदेशक नीतीश कुमार, लेखा पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव, विनीता झा और कौशिक झा उपस्थित रहे।डा.अरुणा झा ने बताया कि झारखंड में कार्य के दौरान उन्होंने 'गुरु वंदन छात्र अभिनंदन' कार्यक्र...