मधुबनी, जनवरी 29 -- मधुबनी,एक संवाददाता। मिथिला चित्रकला संस्‍थान सौराठ में 28 जनवरी से 11 फरवरी तक 12 कार्य दिवसीय लोकगीत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का आयोजन संस्‍थान के बहुउदेशीय सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया गया ,जिसमें संस्थान के प्रभारी उप-निदेशक-सह-जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार,वरीय आचार्य पद्मश्री बौआ देवी,आचार्य पद्मश्री दुलारी देवी,कनीय आचार्य पद्मश्री शिवन पासवान,प्रतीक प्रभाकर एवं अतिथि शिक्षक लोकगीत विशेषज्ञ, हृदय नारायण झा मौजूद थे। कार्यक्रम के शुरूआत में कनीय आचार्य, प्रतीक प्रभाकर के द्वारा अतिथि शिक्षक के बताया कि हृदय नारायण झा ने लोकगीत विशेषज्ञ के रूप में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर ख्‍याति प्राप्‍त किया है। पूरे भारत में इनको लोकगीत रचना के प्रति सम्‍पर्ण के लिए जाना जाता है। इन्‍होंने लोकगी...