पटना, मई 9 -- बिहार संग्रहालय में शनिवार को मिथिला चित्रकला : आंगन से संग्रहालय तक साठ वर्षों के सफर नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। शुभारंभ बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, कला-संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार मनीषा झा की उपस्थिति में हुआ। प्रदर्शनी आठ जून तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में पद्मश्री कलाकारों सहित कुल 56 कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें 1934 के ऐतिहासिक अभिलेखों से लेकर 1960 के दशक की कागज पर बनी कृतियों और वर्तमान समय की आधुनिक कलाकृतियों का व्यवस्थित संग्रह दिखाया गया है। अतिथियों ने एक प्रदर्शनी कैटलॉग का भी विमोचन किया। यह भी पढ़ें- मिथिला चित्रकला के साठ वर्षों के सफर पर प्रदर्शनी शुरू महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रदर...