वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मिथिला कैलेंडर बहुउद्देशीय है। इसमें मैथिल परंपरा के अनुसार घर-घर उपयोगी जानकारियों को सटीक तरीके से समायोजित किया गया है। ये बातें एमएलसी धर्मेंद्र राय ने कहीं। वह मैथिल समाज उत्तर प्रदेश की ओर से प्रकाशित मिथिला कैलेंडर के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि थे। चौखंभा स्थित भारतेंदु भवन में गुरुवार को आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि गोसाउनिक गीत, गायत्री मंत्र, दूर्वाक्षत मंत्र, यज्ञोपवीत धारण मंत्र, वाजसनेयिनां, छन्दोगनां मंत्र का समावेश बहुत ही प्रशंसनीय है। कैलेंडर में मिथिला की चौहद्दी का उल्लेख भी लाजवाब है। अध्यक्षता करते हुए डॉ.विजय कपूर ने कहा कि मिथिला कैलेंडर पंचांग का आभास भी दे रहा है। मिथिला की महान विभूतियों की जयंती और पुण्यतिथि को भी प्रमुखता से दर्ज किया गया है। मिथिला के पर्व...