दरभंगा, मई 29 -- दरभंगा। जो लोग अपनी मेहनत से देश-विदेश में मिथिला का नाम रोशन कर रहे हैं, उन्हें अपनी मातृभूमि मिथिला से निरंतर जुड़े रहना चाहिए ताकि मिथिला क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। ये बातें वाइब्रेंट मिथिला फाउंडेशन तत्वावधान में नवी मुंबई स्पोर्ट्स एसोसिएशन क्लब में आयोजित 'मिथिला गौरव रत्न सम्मान समारोह 2026' में फाउंडेशन के संस्थापक दरभंगा निवासी रिंकू कुमार झा ने कही।

सम्मानित व्यक्ति इस कार्यक्रम में मुंबई एवं नवी मुंबई में निवास कर रहे मिथिला क्षेत्र के लगभग 30 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों व उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। रिंकू झा ने कहा कि मिथिला गौरव रत्न सम्मान समारोह के साथ-साथ इस फाउंडेशन का उद्देश्य गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने की योजना है। इसके लिए स्कूल ऑन व्हील्स कार्यक्रम चलाने की...