दरभंगा, जनवरी 3 -- दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज के लोकप्रिय शिक्षक रहे प्रो. नीलाम्बर चौधरी मिथिला के सच्चे सपूत, प्रसिद्ध शिक्षाविद व सबके चहेते राजनीतिज्ञ थे। सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने शनिवार को सीएम साइंस कॉलेज में कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक सह पूर्व विधान पार्षद प्रो. नीलाम्बर चौधरी की 92वीं जयंती के अवसर पर आयोजित प्रो. नीलाम्बर चौधरी : व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता अपने विचार रखते हुए उक्त बातें कही। उनके साथ बिताए क्षणों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे केवल एक उत्कृष्ट शिक्षक ही नहीं, अपितु महान सामाजिक कार्यकर्ता व लोकप्रिय राजनीतिज्ञ भी थे। वे जीवन पर्यंत दूसरों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहे। अत्यंत सरल एवं स्नेही स्वभाव के धनी नीलाम्बर बाबू की शिक्षा के प्रति निष्ठा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.