दरभंगा, जनवरी 3 -- दरभंगा। ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के अध्ययन दौरे के अंतर्गत बैठक की गई। बैठक रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष सीएम रमेश की अध्यक्षता में हुई। इसमें दरभंगा सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर भी थे। बैठक के दौरान सांसद डॉ. ठाकुर ने दरभंगा तथा मिथिला क्षेत्र के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों को रेलवे नेटवर्क से मिथिला सर्किट से जोड़ने की मांग रखी। कहा कि जिस तरह देश में बौद्ध सर्किट, रामायण सर्किट, शिव शक्ति सर्किट, सूफी सर्किट जैसे छह क्षेत्रीय स्तर सर्किट बनाकर उनसे जुड़े क्षेत्रों तथा स्थलों को विकसित किया जा रहा है, उसी तरह मिथिला क्षेत्र के सभी धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थलों को मिथिला सर्किट के रूप में चिन्हित कर रेलवे के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र के रूप में ...