बोकारो, मई 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी मीरा लकड़ा रही। उसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अपनी माता को समर्पित एक नृत्य पेश किया गया। इस कार्यक्रम में सभी माताओं के लिए नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 20 बच्चों की माताओं ने भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मां के महत्व के बारे में बताया गया कि मां अपनी खुशियां त्यागकर बच्चों की छोटी-छोटी जरुरतों का ख्याल रखती हैं। स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा मां आप दुनिया की सारी खुशियां पाने की हकदार हैं। यह भी पढ़ें- आरवीएस अकादमी में मातृत्व के सम्मान में मदर्स डे समारोह का आयोजन उन्होंने कहा क्योंकि मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं होता, बल्कि वह पूरे प...