बोकारो, मार्च 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में सोमवार को नर्सरी कक्षा से कक्षा नवमी के बच्चों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं का स्वागत स्कूल परंपरा के अनुसार दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल बच्चों का स्वागत हुआ, बल्कि अभिभावकों को स्कूल की कार्यप्रणाली और बच्चों के सर्वांगीण विकास की बारीकियों से भी अवगत कराया गया। विद्यालय के प्रचार्य अमर प्रसाद ने नए अभिभावकों को स्कूल के बुनियादी नियमों की विस्तृत जानकारी दी और नर्सरी के पाठ्यक्रम पर चर्चा करते हुए बताया कि स्कूल का फोकस गतिविधि आधारित शिक्षा, सतत मूल्यांकन और बच्चों में सामाजिक जागरूकता व निर्णय क्षमता विकसित करने पर रहेगा। साथ ही उप प्रचार्य देव दुलाल मित्रा ने अभिभावकों को स्कूल की कार्यप्रणाली और बच्चों के ...