बेगुसराय, मई 15 -- बरौनी। बरौनी जंक्शन पर तैनात एलटीएफ टीम ने शुक्रवार को नियमित गश्ती के दौरान बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर खड़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस से लावारिस हालत में लगभग 97 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। उक्त शराब जनरल कोच से बरामद की गई है। पुलिस को देख धंधेबाज भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...