रांची, अक्टूबर 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेएसएससी सीजीएल केस में सीआईडी ने आईसीएन के निदेशक मिथलेश सिंह के लिए एजेंट का काम करने वाले मनु कुमार सिंह व राजन कुमार सिंह को तीन दिनों की रिमांड पर लिया है। मनु को सीआईडी ने पूर्व में छपरा से गिरफ्तार किया था, वहीं राजन को पटना से गिरफ्तार किया गया था। मनु पूर्व में रांची में रहकर पॉलिटेक्निक से पढ़ाई कर चुका है। सीआईडी को दोनों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिले थे। दोनों ने बिहार में कुछ अभ्यर्थियों को ले जाकर प्रश्नोत्तर रटवाए थे। दोनों को मिथलेश सिंह के ही जरिए प्रश्नपत्र मिले थे। इसके बाद उन्होंने अपने संपर्क के अभ्यर्थियों को दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। यह भी पढ़ें- प्रिंटिंग में ही लीक हो गया था पेपर, ICN के 2 कर्मचारियों ने खींच ली थी फोटो; CGL पेपर पर बड़ा खुलासा दोनों आरोपियों के मनी ट्र...