कोडरमा, अप्रैल 3 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा के लख्खीबागी स्थित कैथोलिक आश्रम में शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह के क्रूस मार्ग (क्रूस रास्ता) की स्मृति में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में फादर निरंजन कुजूर, फादर पात्रिक मिंज, फादर दानिएल बेसरा और फादर एसी मैथ्यू उपस्थित रहे। अपने संदेश में फादर निरंजन कुजूर ने कहा कि जब मानव पाप और मृत्यु के बंधन में जकड़ा हुआ था, तब प्रभु यीशु मसीह ने असहनीय पीड़ा सहकर क्रूस पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा प्रेम कोई नहीं कि कोई अपने मित्र के लिए अपने प्राण अर्पित कर दे। अपराह्न तीन बजे क्रूस का रास्ता प्रारंभ हुआ, जो 14 स्थानों से होकर संपन्न हुआ। प्रत्येक स्थल पर प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी घटनाओं का स्मरण...