मुरादाबाद, अक्टूबर 11 -- मुरादाबाद। मित्राक्षी लेडीज क्लब की ओर से कांठ रोड स्थित एक होटल में शनिवार को दीपावली मीटिंग का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गणेश वंदना कर किया गया। इसके बाद सोनम ने राम स्तुति पर नृत्य प्रस्तुत किया। सविता, अंजलि ने राम व सुबूरी पर नाटिका व रूचि, मोनिका व वर्षा ने सुंदर नृत्य पेश किया। क्लब अध्यक्ष शीतल अग्रवाल ने हाउजी, सरप्राइज आदि गेम खिलाया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्लब अध्यक्ष शीतल अग्रवाल ने सभी सदस्यों को दीपावली की बधाई दी। साथ ही 'जलाओ दीये पर रहे ध्यान इतना, अंधेरा किसी घर में रह न जाय कविता से समाज के प्रति अपना नजरिया प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका व रूचि ने किया। इस मौके पर क्लब सचिव सोनम, कोषाध्यक्षा विदुषी व निशा, रेखा, वर्षा, रश्मि, मधु, संध्या, शैली, ममता, दीप्ती,...