भदोही, जनवरी 31 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बारीपुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को बड़ी संख्या में लोग उमड़े। आखिरी दिन होने के कारण आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कथावाचक आचार्य बृजभूषण पांडेय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के अन्य विवाहों की सुंदर व्याख्या की। सुदामा चरित्र का प्रसंग छेड़ा, पंडाल में मौजूद हर आंख नम हो गई। महाराज जी ने बताया कि मित्रता में ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं होता। भगवान अपने भक्त के प्रेम के वश में होते हैं। सुदामा और कृष्ण के मिलन के मार्मिक वर्णन को सुन श्रोता मंत्रमुग्ध होकर भाव-विभोर हो उठे। कथा के अंत में ब्यास पूजन का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें यजमानों सहित पूरे गांव ने आचार्य जी का आशीर्वाद लिया। भक्ति गीतों और भजनों पर भक्त इस कदर झूम उठे कि पूरा बारीपुर गांव 'राधे-राधे' के...