सीवान, मार्च 16 -- सीवान, निज संवाददाता। शहर के वीएमएचई इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज ने केवट प्रसंग सुनाया। मधुर स्वरलहरियों के बीच "करूणानिधान रउआ जगत के दाता हई" भजन पर उपस्थित श्रद्धालु भावाभिभूत हो गए और जम के थिरके। पर्यावरण बोध के संदेश के प्रसार के क्रम में मां गंगा की महिमा का गुणगान भी राजन जी ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के कार्य में हमेशा सहयोग करना चाहिए। बाधा उत्पन्न करने पर कलंक लगता है। सब कुछ होता तो प्रभु श्रीराम की कृपा से ही है।श्रीराम कथा का प्रारंभ यजमानगण मुख्य यजमान सुभाष प्रसाद, धर्मशिला देवी, सह यजमान रूपेश कुमार, नेहा गुप्ता आदि दैनिक यजमान इंजीनियर अशोक कुमार पांडेय, अनीता पाण्डेय, राजीव चौबे , पुष्पा चौबे, वैभव कुमार, प्रीति चौरसिया, ...