लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। थाना मितौली क्षेत्र के गांव नत्थापुरवा निवासी एक किशोरी का शव रविवार की सुबह घर के अंदर कमरे में कुंडे से लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मितौली क्षेत्र के गांव नत्थापुरवा निवासी सतीश की 15 वर्षीय बेटी ज्योती का शव रविवार की सुबह कमरे में कुंडे से लटकते पाया गया। सतीश पंजाब में मजदूरी करता है पत्नी की कुछ माह पहले मौत हो चुकी है। घर पर ज्योती और उसका छोटा भाई योगेन्द्र रहते थे। बताते हैं कि शनिवार की शाम खाना बनाने को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद योगेन्द्र पास ही अपनी बुआ के यहां चला गया। इसके बाद ज्योति रविवार की सुबह जब देर तक घर के बाहर नहीं निकली, तो लोगों दरवाजा खटखटया, इसके बाद उसका शव लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.