नई दिल्ली, जून 28 -- निसान इंडिया भारतीय मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। पूरे छह साल के लंबे इंतजार के बाद कंपनी एक बार फिर मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में वापसी कर रही है। निसान अपनी बेहद पॉपुलर रही पुरानी एसयूवी 'टेरानो' (Terrano) के सक्सेसर के रूप में बिल्कुल नया मॉडल 'टेक्टॉन' (Tekton) लेकर आ रही है। इसे आगामी 9 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस नई गाड़ी के आने से हुंडई क्रेटा और टाटा हैरियर जैसी कारों के सेगमेंट में हलचल तेज होना तय है। ऐसे में आइए निसान टेक्टॉन से जुड़ी ये 5 सबसे बड़ी और खास बातें जान लेते हैं।कुछ ऐसी होगी डिजाइन निसान टेक्टॉन का डिजाइन काफी मस्कुलर, शार्प और बोल्ड होने वाला है। इस कार का लुक कंपनी की ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली सबसे महंगी और फ्लैगशिप एसयूवी 'निसान पेट्रोल' से प्रेरित होगा। कार के फ्रंट में ...