रायबरेली, जून 28 -- महराजगंज संवाददाता। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में मिड-डे मील के स्थान पर बिस्कुट देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। इस पत्र में कहा गया है संतोषजनक उत्तर न मिलने की दशा में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अमांवा विकास खंड क्षेत्र के पहरेमऊ विद्यालय का बताया जा रहा है। हालाकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विद्यालय के बच्चों को मिड-डे मील परोसने की बजाय बिस्कुट दिया गया। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ...