मधुबनी, अप्रैल 9 -- मधुबनी/खजौली, हिटी। राज्य में मध्याह्न भोजन योजना (मिड-डे मील) की गुणवत्ता को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभागीय समीक्षा के बाद सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े अधिकारियों को प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कई जगहों से भोजन की गुणवत्ता खराब होने की शिकायतें मिली हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए अब जिला स्तर के अधिकारी भी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। निर्देश में कहा गया है कि बच्चों को मिलने वाला भोजन केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार होना चाहिए। भोजन में दाल, हरी सब्जी की पर्याप्त मात्रा रहे और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्यालयों के किचन शेड की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही बच्चों की स...