नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- UPSC Success Story IAS Dongre Revaiah: "मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।" इन पंक्तियों को सच कर दिखाया है एक ऐसे नौजवान ने, जिसके पास न तो सुख-सुविधाएं थीं और न ही आर्थिक मजबूती, लेकिन उसके पास था तो बस अटूट आत्मविश्वास और कुछ कर गुजरने का जज्बा। डोंगरे रेवैया ने साल 2022 की UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की और कुल 1000 सफल उम्मीदवारों में से 410वीं रैंक (AIR 410) प्राप्त की। अब वे एक IAS अधिकारी के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं एक ऐसे होनहार छात्र की, जिसने अभावों के बीच पलकर देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा पास की है। इस छात्र की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उसकी मां स्कूल में मिड-डे मील बनाने ...