सीतापुर, सितम्बर 28 -- सीतापुर, संवाददाता। मिड- डे मील खाद्यान्न घोटाले में फरार ठेकेदार दंपति पर पुलिस प्रशासन की ओर से 20- 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है। सिधौली, बेहटा और परसेंडी ब्लॉक में 1793 क्विंटल घोटाले के मामले में ठेकेदार रवि मिश्रा और उसकी पत्नी मंजू मिश्रा के खिलाफ 10 सितंबर को रामकोट थाने में व 12 सितंबर को सिधौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से दोनों आरोपी दंपति फरार हैं। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। शहर कोतवाली स्थित ग्वाल मण्डी निवासी ठेकेदार रवि मिश्रा और उनकी पत्नी मंजू मिश्रा जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाला मध्यान्ह भोजन का खाद्यान्न एफसीआई गोदाम से सरकारी राशन की दुकान तक पहुंचाते थे। एमडीएम खाद्यान्न का जुलाई से सितंबर तक का उठान एफसीआई गोदाम से कर उचित दर व...