छपरा, अप्रैल 9 -- फोटो 20-मिड डे मील योजना का निरीक्षण करतीं विधायक छोटी कुमारी छपरा, एक संवाददाता। नगर विधायक छोटी कुमारी ने क्षेत्र में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिड-डे मील किचेन में भोजन की गुणवत्ता, स्टॉक रजिस्टर और प्रबंधन व्यवस्था की जांच की, जहां कई खामियां सामने आईं। किचेन का मैनेजर मौके पर अनुपस्थित पाया गया और स्टॉक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं था। वहीं कार्यालय लिखे कमरे का उपयोग बेडरूम के रूप में किया जा रहा था जिसे विधायक ने गंभीर लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार का संकेत बताया। स्थिति पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बीपीएम व डीपीएम द्वारा फोन नहीं उठाए जाने पर उन्होंने जिला पदाधिकारी...