वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। यूपी कालेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने निराधार बताया है। गुरुवार को प्राचार्य आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्राचार्य के साथ घटना के वक्त मौजूद शिक्षकों ने भी पक्ष रखा। प्राचार्य ने कहा कि छात्रों का आरोप है कि उन्होंने सूर्य प्रताप को फोन कर के बुलाया था। यह आरोप बेबुनियाद है। सच्चाई यही है कि छात्र मिड टर्म बैक पेपर का फॉर्म भरने आया था। प्रो. सिंह ने छात्र को अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी देने से मना करने के आरोप का खंडन किया। कहा कि घटना के बाद मैंने तुरंत अपने वाहन से डा.मनोज कुमार सिंह के साथ अस्पताल भेजा। प्राचार्य ने छात्रों और अभिभावकों से सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्र क...