बाराबंकी, अप्रैल 9 -- बाराबंकी। जनेस्मा महाविद्यालय में परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र 15 अप्रैल तक आवेदन फार्म भर सकेंगे। इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य ने आदेश जारी किये हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) सीताराम सिंह ने बताया कि स्नातक द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठ सेमेस्टर तथा परास्नातक द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर में अध्ययनरत सभी विद्यार्थी अपने पूर्व सेमेस्टर स्नातक प्रथम, तृतीय व पंचम और परास्नातक प्रथम एवं तृतीय के परिणाम का इंतजार किए बिना 15 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली मिड टर्म परीक्षा में अनिवार्य रूप से सम्मिलित हों।प्राचार्य ने कहा कि डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या की वेबसाइट पर सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से भर दें। साथ ही भरे हुए परीक्षा फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.