नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारी शिकस्त मिली है। इस चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हरा दिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद बुधवार को वॉल स्ट्रीट खुलने से पहले अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर्स में जबरदस्त उछाल आया। Dow Jones फ्यूचर्स 1,083 अंक यानी 2.1 फीसदी तक चढ़ गए। वहीं, S&P 500 फ्यूचर्स में 1.1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, टेक्नोलॉजी शेयरों में कमजोरी के कारण Nasdaq-100 फ्यूचर्स की बढ़त सीमित रही।क्या है तेजी की वजह? दरअसल, चुनाव से पहले निवेशकों को आशंका थी कि नतीजों के बाद राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ सकती है लेकिन डेमोक्रेट्स की जीत और ट्रंप के नतीजों को स्वीकार करने के बयान से बाजार में राहत का माहौल बना। निवेशकों को उम्म...