बांका, मार्च 9 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। समग्र शिक्षा 2025-26 के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान तथा फाउंडेशनल स्टेज के अंतर्गत मिडिल स्कूल लखपुरा बालक में सोमवार को वार्षिक बाल मेला,स्पोर्ट्स मीट और अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 95 हरिजन टोला लखपुरा के बच्चों के साथ कक्षा 1 से 3 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक कैलाश बिहारी झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाध्यापक राघवेंद्र कुमार झा ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत आंगनबाड़ी के बच्चों का पहली कक्षा में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना इसका मुख्य उद्देश्य है। बाल मेले में आंगनबाड़ी के बच्चों ने क्ले से पशु-पक्षी व घरेलू सामान बनाए और अंक-अक्षर से जुड़े खेल खेले। वहीं साक्षी, शिल्पी, सुप...