मिडिल स्कूल ब्रह्मस्थान में हर्षोल्लास से मना जन्माष्टमी महोत्सव
सीवान, सितम्बर 4 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को ब्रजधाम जैसा बना दिया। कार्यक्रम के दौरान राधा- कृष्ण की बाल लीलाओं और गोपियों की भावपूर्ण भूमिकाओं ने उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण व राधा की भूमिका की प्रस्तुति में कुमारी रिया व साक्षी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं दिव्या, रोशनी, रितिका, रोशनी, करिश्मा, ज्योति, संध्या, शिवानी और सोनम ने गोपियों की भूमिका का प्रभावशाली निर्वाह किया। छात्राओं की भावभंगीमा, वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Nainital News: पाइनक्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.