बांका, दिसम्बर 21 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। राजकीय मिडिल स्कूल पंजवारा के छात्र-छात्राओं को शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।यह भ्रमण विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज किशोर कुमार की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय के वर्ग आठ के करीब 50 छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक महत्व वाले विक्रमशिला विश्वविद्यालय के खंडहर एवं गंगा तट पर अवस्थित बटेश्वर स्थान का भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को ऐतिहासिक,सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक धरोहरों की प्रत्यक्ष जानकारी देना था। छात्रों ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय के अवशेषों को देखकर उसके गौरवशाली इतिहास के बारे में जाना,वहीं बटेश्वर गंगा तट पर धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से भी अवगत हुए। शिक्षकों ने मौके पर ही छात्रों को स्थल से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियां दीं। इस शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षक रामकृष्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.