बांका, नवम्बर 30 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा पुरानी बाजार वार्ड संख्या आठ के मिडिल स्कूल गली में पीएचईडी विभाग की घोर लापरवाही के चलते पाइपलाइन में दो-दो जगह लीकेज होने के चलते रोजाना सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है।इस गली में एक ठाकुरबाड़ी के समीप एवं दूसरा मिडिल स्कूल के पास पाइप लीकेज है।यह स्थिति पिछले दो महीने से भी अधिक समय से है,लेकिन पीएचईडी विभाग के द्वारा इसकी मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पेयजल का लगातार हो रहा यह रिसाव विभाग की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रहा है। पानी बहने से गली में कीचड़ और फिसलन फैल गई है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बह रहे पानी से सड़कें भी तेजी से खराब हो रही हैं, जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.