मधुबनी, मार्च 23 -- रहिका,निज संवाददाता। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पीठ्ठो चौक लकसायर पंचायत सतलखा परिसर में पीएम श्री योजना के तहत रहिका हाईस्कूल में टैग करने पर लोगों ने विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पीठ्ठो चौक लकसायर को शिक्षा विभाग के पदाधिकारी साजिश रचकर दुर्भाग्यपूर्ण तरिके से हाई स्कूल रहिका में जोड़ रहा है। लोगों का कहना था कि मिडिल स्कूल लकसायर के छात्र एवं छात्राओं को मुख्य सड़क एस एच 52 होते हुए दो किलोमीटर की दूरी तय कर रहिका हाईस्कूल में पठन-पाठन करने जाना होगा। सड़क दुघर्टना होने की आशंका जताते हुए छात्रों के अभिभावकों ने बताया कि हमारे बच्चों की घर के नजदीक विद्यालय होने पर भी शिक्षा विभाग अदूरदर्शिता दिखाते हुए जबरन छात्रों के शिक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रदर्शन ...