औरंगाबाद, फरवरी 24 -- गोह प्रखंड के हसामपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत राजकीय मिडिल स्कूल सलेमपुर के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर बोधगया और नालंदा गए। परिभ्रमण वाहन को प्रभारी जितेंद्र प्रसाद सिंह और विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव प्रीति कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बोधगया और नालंदा पहुंचकर विद्यार्थियों ने वहां की धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। छात्रों ने बताया कि उन्होंने अब तक किताबों में गौतम बुद्ध और नालंदा विश्वविद्यालय के बारे में पढ़ा और तस्वीरें देखी थीं, लेकिन स्थल पर पहुंचकर उन्हें विस्तृत जानकारी मिली। विद्यार्थियों ने नालंदा विश्वविद्यालय के इतिहास और उसके महत्व के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। परिभ्रमण का संचालन प्रमोद कुमार, विशाल कुमार, अभिनीत कुमार और शिक्षाविद अर्जुन कुमार कौशिक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.