हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 3 -- बिहार की सम्राट कैबिनेट ने मध्यमवर्गीय (मिडिल क्लास) परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब सालाना 4 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। पहले यह सीमा ढाई लाख ही थी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य कैबिनेट में इसे बढ़ाकर 4 लाख किए जाने पर मुहर लगाई गई। आय सीमा बढ़ने से इसका सीधा लाभ बिहार के लाखों मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधे तौर पर मिलेगा। सम्राट सरकार ने राज्य के मध्यम और निम्न आय वर्ग के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए यह महत्वपूर्ण नीतिगत फैसला लिया। सरकार ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से इलाज के लिए मिलने वाले अनुदान की पात्रता शर्तों में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पूर्व से निर्...