नई दिल्ली, मार्च 26 -- मिडिल ईस्ट युद्ध संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग होगी बैठक संभावित क्राइसिस से देश को बचाने के लिए राज्यों से सहयोग पर जोरनई दिल्ली। विशेष संवाददातापश्चिम एशिया में बढ़ते तनावपूर्ण हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के भारत पर संभावित प्रभावों की समीक्षा करना और राज्यों की तैयारियों का आकलन करना है।सूत्रों के मुताबिक, बैठक में आंतरिक सुरक्षा, सप्लाई चेन की स्थिरता, ऊर्जा आवश्यकताओं और विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। खासतौर पर तेल और गैस की आपूर्ति पर संभावित असर को लेकर केंद्र और राज्यों के...