नई दिल्ली, मार्च 1 -- CBSE Board Exams Postponed: मिडिल ईस्ट में रह रहे भारतीय छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव और अस्थिर हालात को देखते हुए Central Board of Secondary Education यानी सीबीएसई ने 2 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अचानक स्थगित कर दी हैं। इस फैसले से हजारों भारतीय छात्रों की परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं, जो इन देशों में CBSE से संबद्ध स्कूलों में पढ़ते हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में छात्रों और परीक्षा स्टाफ की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है, इसलिए परीक्षा को तय समय पर कराना उचित नहीं माना गया।क्यों लिया गया परीक्षा टालने का फैसला मिडिल ईस्ट में हाल के दिनों में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। क्षेत्रीय तनाव में ईरान, इजरायल और सं...