नई दिल्ली, मार्च 2 -- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर के नेताओं से फोन पर बातचीत की। उन्होंने तत्काल युद्धविराम की अपील की। सोमवार को हुई इन बातचीतों में पुतिन ने क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर दिया। क्रेमलिन के बयान के अनुसार, अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमलों के बाद तेहरान की जवाबी कार्रवाई से खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है, जिससे दुबई और अबू धाबी जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर यातायात ठप हो गया। हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया। पुतिन ने इस संघर्ष को व्यापक होने से रोकने की जरूरत बताई। यह भी पढ़ें- ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बना रहा अमेरिका? तेज धमाकों की सुनी गई आवाज यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत में दोनों नेताओं ने तत्काल युद्धवि...