देहरादून, मई 15 -- Petrol-Diesel Crisis: मध्य पूर्व में तनाव के चलते पैदा हुए संकट के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों को ईंधन उधार देना बंद कर दिया है। एडवांस जमा करने के बाद ही पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। एक माह पूर्व तक कंपनियां पांच दिन का तेल उधार दे देती थीं। नियमों में बदलाव से बड़े पंपों पर दो से तीन दिन का ही ईंधन है, जबकि छोटे और निजी पंप खाली होने की स्थिति में हैं। गुरुवार को देहरादून समेत कई जगहों पर पंपों पर तेल खत्म होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी सप्लाई प्रभावित हुई है। अल्मोड़ा में पांच में से चार पंपों में गुरुवार शाम तक ईंधन खत्म हो गया था। बागेश्वर में दो पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया है। पंप संचालकों का कहना है कि इन दिनों चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन पीक पर चल रहा है। ...